INDIAN GEOGRAPHY CAPSULE 5

भारत का भूगोल

Indian Geography Capsule 5

एक नजर में इन्हें जरुर देखें 

1. भारत मे अधिकांश वर्षा होती है-
उत्तर - दक्षिण-पश्चिम मानसून से
2. भारत मे दक्षिणी पश्चिमी मानसून का आगमन होता है-
उत्तर - 1-5 जून (केरल में)
3. जाड़े के दिनों में तमिलनाडु के तटों पर वर्ष होती है-
उत्तर - लौटती हुई मानसून या उतरी-पूर्वी मानसून से
4. भारत की जलवायु कैसी है-
उत्तर - उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु
5. भारत में मौसम संबंधित मानचित्र कहाँ से प्रकाशित होते है-
उत्तर - पुणे से
6. उत्तरी भारत के मैदानी भागों में शीत ऋतु में वर्षा होती है-
उत्तर - पश्चिमी विक्षोभ या जेट स्ट्रीम से
7. विश्व मे सर्वाधिक वर्षा होती है-
उत्तर - मासिनराम (मेघालय, 1141 सेमी०)
8. मानसून प्रत्यावर्तन का काल (Retreating Monsoon Season) कहा जाता है-
उत्तर - शरद ऋतु
9. दक्षिण-पश्चिमी मानसून द्वारा आर्द्रता क्रमशः लाया जाता है-
उत्तर - 65% और 35%
10. भारत मे सर्वाधिक क्षेत्र में तथा सर्वाधिक उपयुक्त मिट्टी है-
उत्तर - जलोढ़ मिट्टी
11. नवीन जलोढ़ मिट्टी को कहा जाता है-
उत्तर - खादर
12. पुरानी जलोढ़ मिट्टी को कहा जाता है-
उत्तर - बांगर
13. काली मिट्टी का निर्माण हुआ है-
उत्तर - बेसाल्ट चट्टानों के टूटने-फूटने से
14. काली मिट्टी का अन्य नाम है-
उत्तर - रेगुर मिट्टी या लावा मिट्टी
15. कपास की खेती के लिए  सर्वाधिक उपयुक्त मिट्टी है-
उत्तर - काली मिट्टी (रेगुर मिट्टी)
16. काली मिट्टी का सर्वोत्तम क्षेत्र है-
उत्तर - महाराष्ट्र
17. काली मिट्टी का रंग काला होता है-
उत्तर - टिटेनिफेरस मैग्नेटाइट तथा जीवांश के कारण
18. लाल मिट्टी का रंग लाल होता है-
उत्तर - लौह ऑक्साइड की उपस्थित के कारण
19. चाय की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मिट्टी है-
उत्तर - लैटेराइट मिट्टी
20. लाल मिट्टी का निर्माण हुआ है-
उत्तर - ग्रेनाइट तथा नाइस चट्टानों के विखण्डन से
21. लैटेराइट मिट्टी का सर्वाधिक विस्तार पाया जाता है-
उत्तर - केरल में 
22. काली मिट्टी का सर्वाधिक विस्तार पाया जाता है-
उत्तर - महाराष्ट्र में
23. काली मिट्टी में प्रचुर मात्रा में मिलने वाले तत्व है-
24. लैटेराइट मिट्टी में बहुलता है-
उत्तर - आयरन एवं सिलिका
25. लाल मिट्टी की प्रकृति होती है-
उत्तर - अम्लीय
26. ग्रीष्म ऋतु में असम एवं पश्चिम बंगाल राज्यों में चलने वाली तीव्र आर्द्र हवाएँ कहलाती है-
उत्तर - नार्वेस्टर (असम) या काल वैशाखी (पश्चिम बंगाल)
27. चाय तथा इलायची की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मिट्टी है-
उत्तर - लैटेराइट 
28. मिट्टी के अध्ययन के विज्ञान को कहा जाता है-
उत्तर - मृदा विज्ञान
29. अक्टूबर-नवंबर में बोयी तथा मार्च-अप्रैल में काट ली जाने वाली फसल है-
उत्तर - रबी की फसल
30. जून-जुलाई में बोयी तथा मार्च-अप्रैल में काट ली जाने वाली फसल है
उत्तर - खरीफ की फसल
31. गेहूँ, चना, जौ, मटर, सरसों, आलू, राई इत्यादि उदाहरण है-
उत्तर - रबी की फसल का
32. धान, गन्ना, ज्वार, बाजरा, मक्का, अरहर इत्यादि उदाहरण है-
उत्तर - खरीफ की फसल की 
33. भारत के कुल क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत भाग पर कृषि होती है-
उत्तर - लगभग 51%
34. विश्व मे चावल उत्पादन में भारत का स्थान है-
उत्तर - दूसरा (प्रथम चीन का)
35. विश्व मे गेहूँ उत्पादन में भारत का स्थान है-
उत्तर - दूसरा (प्रथम चीन का)
36. भारत मे गेहूँ उत्पादन में प्रथम स्थान है-
उत्तर - उत्तर प्रदेश का 
37. भारत मे चावल उत्पादन में प्रथम स्थान है-
38. भारत मे हरित क्रांति लाने का श्रेय जाता है-
उत्तर -  डॉ० एम. एस. स्वामीनाथन को 
39. भारत मे हरित क्रांति की शुरुआत हुई थी-
उत्तर - 1967-68 में 
40. अन्न भण्डारण करते समय दानों में नमी होनी चाहिए-
उत्तर - 10% से नीचे
41. दलहनी फसलों के उत्पादन हेतु आवश्यक तत्व है-
उत्तर - कोबाल्ट
42. फलों एवं सब्जियों के उत्पादन में विश्व में भारत का स्थान है-
उत्तर - दूसरा (प्रथम चीन का)
43. सेरीकल्चर सम्बंधित है-
उत्तर - रेशमकीट पालन से
44. हॉर्टिकल्चर सम्बंधित है-
उत्तर - बागवानी से
45. पिसीकल्चर संबंधित है-
उत्तर - मत्स्य पालन से
46. हरित क्रांति सम्बन्धित है-
उत्तर - खाद्यान्न उत्पादन से
47. श्वेत क्रांति सम्बंधित है-
उत्तर - दुग्ध उत्पादन से
48. नीली क्रांति सम्बंधित है-
उत्तर - मत्स्य पालन से
49. रजत क्रांति सम्बंधित है-
उत्तर - अंडा उत्पादन से
50. पोमोकल्चर सम्बंधित है
उत्तर - फलों के उत्पादन से
 
नोट :ग्रीष्म ऋतु में असम एवं पश्चिम बंगाल राज्यों में तीव्र आर्द्र हवाएँ चलने लगती हैं, जिससे गरज के साथ वर्षा होती है। इन हवाओं को पूर्वी भारत में नार्वेस्टर एवं बंगाल में काल वैशाखी के नाम से जाना जाता है। कर्नाटक में इसे चेरी ब्लास्म एवं कॉफी वर्षा कहा जाता है, जो कॉफी की कृषि के लिए लाभदायक होता है। आम की फसल के लिए लाभदायक होने के कारण इसे दक्षिण भारत (केरल) में आम्र-वर्षा (Mango Shower) कहते हैं। 
⇒ उत्तर पश्चिम भारत के शुष्क भागों में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली गर्म एवं शुष्क हवाओं को 'लू' (Loo) कहा जाता है। 
⇒ वर्षा ऋतु में उत्तर-पश्चिमी भारत तथा पाकिस्तान में उष्णदाब का क्षेत्र बन जाता है, जिसे मानसून गर्त कहते हैं। इसी समय उत्तरी अंतः उष्ण अभिसरण (NITC) उत्तर की ओर खिसकने लगती है, जिसके कारण विषुवतरेखीय पछुआ पवन एवं दक्षिणी गोलार्द्ध की दक्षिण-पूर्वी वाणिज्यिक पवन विषुवत रेखा को पार कर फेरेल के नियम का अनुसरण करते हुए भारत में प्रवाहित होने लगती है, जिसे दक्षिण-पश्चिम मानसून के नाम से जाना जाता है। भारत की अधिकांश वर्षा (लगभग 80%) इसी मानसून से होती है।

No comments

Recent Post

11. नगरीय प्रभाव क्षेत्र

11. नगरीय प्रभाव क्षेत्र नगरीय प्रभाव क्षेत्र⇒            नगर प्रभाव क्षेत्र का सामान्य तात्पर्य उस भौगोलिक प्रदेश से है जो किसी नगर के सीमा...