भारत -अकार और स्थिति /LOCATION & EXTENT/NCERT CLASS9


 NCERT CLASS -9 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)

अध्याय -1. भारत - अकार और स्थिति
 (LOCATION & EXTENT)



        भारत-अकार और स्थिति

1.निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए :

(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है ?
(क) राजथान 
(ख) उड़ीसा
(ग) छतीसगढ़ 
(घ) त्रिपुरा
उत्तर – (ख) उड़ीसा

(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है ?
(क) 97°25, पू० 
(ख) 77°6, पू०
(ग) 68°7, पू० 
(घ) 82°32, पू०
उत्तर – (क)97°25, पू०

(iii) उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती है ?
(क) चीन 
(ख) भूटान
(ग) नेपाल 
(घ) म्यांमार
उत्तर – (ग) नेपाल

(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जायेंगे ?
(क) पुडुचेरी
(ख) लक्षद्वीप
(ग) अंडमान और निकोबार
(घ) दीव और दमन
उत्तर –(ख) लक्षद्वीप

(vi)  मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है । आप बताईये वह कौन सा देश है?
(क) भूटान
(ख) ताजिकिस्तान
(ग) बांग्लादेश
(घ) नेपाल
उत्तर –(ख) ताजिकिस्तान

2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए :

(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए । दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं ?
उत्तर - अरब सागर में लक्ष्यद्वीप द्वीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित है। दक्षिण में समुद्र पार हमारे दो द्वीप समूह देश श्रीलंका और मालदीव है ।

(ii) उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े है ?
उत्तर - क्षेत्रफल में भारत से बड़े देशों का नाम क्रमशः रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया तथा भारत है ।

(iii) हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए ।
उत्तर - हमारे देश के उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ, उत्तर में चीन(तिब्बत), नेपाल और भूटान के साथ तथा उत्तर-पूर्व में म्यांमार व बांग्लादेश के साथ है।

(iv) भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए ।
उत्तर - भारत के निम्नलिखित राज्यों से कर्क रेखा होकर गुजरती है - गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम।

3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है ? स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर - भारत के अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग के निवासी गुजरात के पश्चिमी भाग निवासियों की तुलना में सूर्योदय होने से 2 घंटा पहले ही उठ जाते हैं क्योंकि भारत में अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के बीच स्थानीय समय में 2 घंटे का अंतर है । जब अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय होता है उस समय गुजरात में अंधेरा रहता है और वहाँ 2 घंटे बाद सूर्योदय होता है । ऐसा दोनों में 30° देशांतरीय विस्तार के कारण होता है ।
                        चूँकि  पृथ्वी 24 घंटे में 360° देशांतर घूम जाती है । अतः 1° देशांतर पार करने में पृथ्वी को 4 मिनट का समय लगता है । सौराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश के बीच 30° देशांतर का अंतर है । अतः 30°×4 मिनट = 120 मिनट यानी दो घंटा हुआ ।

4. हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है?
उत्तर - हिंद महासागर जो कि पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्वी एशियाई देशों को मिलाता है।भारत को केंद्रीय स्थिति प्रदान करता है। दक्षिण का पठार हिंद महासागर में शीर्षवत फैला हुआ है और पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी एशिया के देशों से भी पूर्वी तट के माध्यम से निकटतम संबंध बनाए हुए है। हिंद महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है। भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण एक महासागर का नाम किसके नाम पर रखा गया है।

मानचित्र कौशल 

1. निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए ।

(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह।
उत्तर -

(ii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?
उत्तर -

(iii) कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से गुजरती है ?
उत्तर -

(iv) भारतीय मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु ।
उत्तर -

(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश
उत्तर -

(vi) अंशों में भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश
उत्तर -

(vii) भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर
उत्तर -

(viii) सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य
उत्तर -

(ix) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि
उत्तर -

(x) भारत के केंद्र शासित क्षेत्र
उत्तर -




No comments

Recent Post

11. नगरीय प्रभाव क्षेत्र

11. नगरीय प्रभाव क्षेत्र नगरीय प्रभाव क्षेत्र⇒            नगर प्रभाव क्षेत्र का सामान्य तात्पर्य उस भौगोलिक प्रदेश से है जो किसी नगर के सीमा...